हम सब एक सफर में हैं..........

हम सब एक सफर में हैं, जिंदगी की अलग अलग डगर में है।
यह सफर एक अनजाना है, नहीं पता किसको कहां जाना है।
इस सफर में अनेक लोगों की मुलाकात होगी हमसे, कुछ वह सुनाएंगे, कुछ हमारी बात होगी उनसे।
इस सफर में अलग-अलग काफिले मिलेंगे, खट्टी मीठी यादों के बहुत से अफसाने होंगे।
धीरे-धीरे यह सफर यूं ही कट जाएगा और वह दिन भी आएगा, जब हर इंसान मिट्टी में मिल जाएगा।
इसलिए तो कहां है हम सब एक सफर में हैं, जिंदगी की अलग अलग डगर में हैं।

Comments

Post a Comment