Posts

Illusion of World

Image
 दुनिया को देखा मैने जैसा, सब कुछ लगा मुझे वैसा। दुनिया को देखा मैने गोल, दुनिया लगी मुझे भूगोल। दुनिया देखी मैने अतरंगी, दुनिया लगी मुझे रंग बिरंगी।       दुनिया देखी मैने बंजर, दुनिया लगी मुझे खंजर। दुनिया में देखी मैने सच्चाई, दुनिया में दिखी मुझे अच्छाई। दुनिया को देखा मैने जाल, दुनिया लगी मुझे माया जाल। दुनिया को देखा मैने मासूम, दुनिया में मिला मुझे सुकून। दुनिया में देखा मैने स्वार्थ, दुनिया लगी मुझे निरार्थ। दुनिया को माना मैने जब अपना, दुनिया लगी मुझे जैसे एक सपना। दुनिया को जानोगे तुम जैसी, दुनिया लगेगी तुम्हे बिल्कुल वैसी।                                                                 "गुंजन"

हम सब एक सफर में हैं..........

Image
हम सब एक सफर में हैं, जिंदगी की अलग अलग डगर में है। यह सफर एक अनजाना है, नहीं पता किसको कहां जाना है। इस सफर में अनेक लोगों की मुलाकात होगी हमसे, कुछ वह सुनाएंगे, कुछ हमारी बात होगी उनसे। इस सफर में अलग-अलग काफिले मिलेंगे, खट्टी मीठी यादों के बहुत से अफसाने होंगे। धीरे-धीरे यह सफर यूं ही कट जाएगा और वह दिन भी आएगा, जब हर इंसान मिट्टी में मिल जाएगा। इसलिए तो कहां है हम सब एक सफर में हैं, जिंदगी की अलग अलग डगर में हैं।

"Balance Sheet of life"

Image
सहमा है अंदर से दिल मेरा, बहुत इम्तिहान बाकी हैं। जिंदगी की Balance Sheet में अभी हिसाब बाकी है। कब तक परखेगी ए जिंदगी, अभी जान मेरे में बाकी है। जब तक परखना है परख, क्योंकि हौसलो की डोरी मैंने सपनों से बांधी है। जब थक जाए ए जिंदगी, आंखों से आंखें मिला जाना और अपनी Balance Sheet मे मेरा हिसाब Nil करा जाना।

"जीने का हुनर"

Image
बिखरी हुई मुस्कुराहट को समेटना सीख रही हूं, अपने आप से बातें मैं करना सीख रही हूं, किसी ने मुझसे पूछा..... क्या करती हो सारा दिन..... मैंने मुस्कुरा कर बोला...... जिंदगी जीने का हुनर मैं सीख रही हूं। सामने से आवाज आई..... मुझे भी सीखना है यह हुनर, क्या होगी इसकी फीस..... मैंने बोला..... इम्तिहान होंगे जिंदगी के हर मोड़ पर, बस मुस्कुरा कर उनको पास करना होगा। अगर नहीं कर सके तुम इम्तिहान पास, तो वही होगी तुम्हारी अंतिम हार..... जिंदगी ना देगी मौका अगला इम्तिहान देने का, इसलिए बिखरी हुई मुस्कुराहट को समेटना सीख रही हूं, अपने आप से बातें में करना सीख रही हूं।

पहेली.....

Image
              आज मेरा दिल बहुत रोया है, पता नहीं क्यों अंदर ही अंदर कुछ तो खोया है। मैने कोशिश बहुत की उसे समझाने की, की चिंता ना कर, सब कुछ ठीक है कुछ नहीं हुआ है।           पर दिल जिद्दी है.....        कहता है, कि मुझे पता है, कि क्या पाया क्या खोया है।

मजदूर हूं इसलिए मजबूर हूं

Image
मजदूर हूं इसलिए मजबूर हूं , कहने को तो समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के नाम से भी मशहूर हूं...................... दो रोटी का फलसफा, उसे इतनी दूर ले आएगा, मुसीबत की घड़ी में फिर वह, वापिस लौट न पाएगा। फिर हादसे और मौतों से लाशों का ढेर लग जाएगा, फिर कहानी दोहराई जाएगी, और एक नई खबर अखबार में आएगी। (कि फिर एक गाड़ी ने मजदूरों को कुचला)....

2020 का कोहराम

Image
2020 का कोहराम 2020 का कोहराम, घटनाएं हो रही है बिना पूर्ण विराम....... इसके पीछे क्या है भेद, कोई न जान सका यह खेल...... 2020 का यह अंक, क्या संदेशा लाया है ऐसा प्रतीत होता है जैसे, हमने धरती को बड़ा सताया है..... जिंदगी की कसौटी में जो, दुख के बादल छाएंगे   एकता के शस्त्र से, हम इनको मार गिरा एंगे......