Illusion of World
दुनिया को देखा मैने जैसा, सब कुछ लगा मुझे वैसा। दुनिया को देखा मैने गोल, दुनिया लगी मुझे भूगोल। दुनिया देखी मैने अतरंगी, दुनिया लगी मुझे रंग बिरंगी। दुनिया देखी मैने बंजर, दुनिया लगी मुझे खंजर। दुनिया में देखी मैने सच्चाई, दुनिया में दिखी मुझे अच्छाई। दुनिया को देखा मैने जाल, दुनिया लगी मुझे माया जाल। दुनिया को देखा मैने मासूम, दुनिया में मिला मुझे सुकून। दुनिया में देखा मैने स्वार्थ, दुनिया लगी मुझे निरार्थ। दुनिया को माना मैने जब अपना, दुनिया लगी मुझे जैसे एक सपना। दुनिया को जानोगे तुम जैसी, दुनिया लगेगी तुम्हे बिल्कुल वैसी। "गुंजन"